चोपाल कालेज में विदाई समारोह के दौरान चुने गए मिस्टर व मिस फेयरवेल। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल के बीए, बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय संस्मरण रहा। समारोह में मिस्टर फेयरवेल निखिल और मिस फेयरवेल रजना को चुना गया। प्रथम रनरअप में हितेश और शगुन, दूसरे रनरअप में विक्की और खुशी रहे। सभी विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्य कन्या नेगी ने शुभकामनाएं दीं।