फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2630 परीक्षार्थी देंगे जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 11 अगस्त को परीक्षा होगी। परीक्षा में जिले भर से 2630 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा के नौ इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान इसकी निगरानी के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और हर परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर भी होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए 2630 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर में नौ कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें