फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी के गेट के मामले में अगली सुनवाई 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के गेट के मामले में सेशन कोर्ट में अगली सुनवाई अब 15 मार्च को होगी। कोर्ट में बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी, सुनवाई के दौरान 15 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन

जुलाई 2019 में एसडीएम सदर की कोर्ट ने 15 दिन के अंदर जौहर यूनिवर्सिटी का गेट हटाने के आदेश दिए थे। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सड़क मौजूद है वह लोक निर्माण विभाग की है, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। आजम खां की ओर से एसडीएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने आजम खां की याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन उनको जिला जज की कोर्ट में अपील दायर करने की छूट प्रदान की थी। इसके बाद सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी। इस मामले को लेकर शुक्रवार से कोर्ट में बहस चल रही है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी। सुनवाई दौरान अगली तिथि 15 मार्च निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें