फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन दिन चला जौहर यूनिवर्सिटी काउंसिलिंग शिविर, शाम को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी होने के बाद विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर लगाया गया काउंसिलिंग शिविर शनिवार को तीसरे दिन शाम को हटा दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को प्रवेश, परीक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देश पर संचालित इस शिविर में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें किसी भी भ्रम से बचाने का प्रयास किया गया। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य जागृति मदान डींगरा ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाया गया था, ताकि उन्हें आवश्यक जानकारी समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम प्रशासन के आदेश पर काउंसिलिंग शिविर को अग्रिम आदेश तक हटा दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बाद यदि किसी छात्र को कोई जानकारी चाहिए तो वह कॉलेज कार्यालय से ले सकता है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें