फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गुंडाराज कायम, कानून व्यवस्था ध्वस्त : राशिद अल्वी

Wed, 07 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राशिद अल्वी।
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में गुंडाराज कायम है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राशिद अल्वी मंगलवार को रामपुर में थे। पार्टी के जिला कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की यूपी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यूपी में गुंडाराज कायम हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग परेशान हैं। लोग यहां पर बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर विकास मंत्री द्वारा सपा को डूबता हुआ जहाज बताए जाने के एक सवाल पर चुटकी ली। पूछा कि, रामपुर की बेरोजगारी के लिए कौन जिम्मेदार है। रामपुर की औद्योगिक इकाइयों को बंद करा दिया गया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साध। कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को ठगने का काम किया है। कहा कि यूपी में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करना होगा। गांव-गांव जाकर पसीना बहाना होगा।

साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार के कारनामों की भी जानकारी देनी होगी। अल्वी ने ब्लाक स्तर पर प्रचार समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया। कहा कि यूपी में अब कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा को सफल बनाने के लिए भी तैयारियां शुरू कर देने को कहा है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव, शहर अध्यक्ष मामून शाह, अनीता अग्रवाल, एसके अग्रवाल, महेंद्र पाल यदुवंशी, आमिर मियां, रवि टंडन, नोमान खां, आमिर कुरैशी, सिफतअली खां, कुमार एकलव्य, शिवा शर्मा, फैसल खां लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें