फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की जनता ने दिल खोलकर किया जनता कर्फ्यू का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना से जंग के खिलाफ रामपुर की जनता ने दिल खोलकर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। जनता ने प्रधानमंत्री की बात मानते हुए अपनी और अपनों की जिंदगी की सलामती के लिए जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकलकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। जिले में गांव से लेकर शहरी इलाकों तक जनता कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुनसान सड़कें, बंद दुकानें, हर ओर सन्नाटा ऐसा नजारा रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने रविवार को सभी देशवासियों से जनता कर्फ्यू लगाकर कोरोना को मात देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर रामपुर की जनता खरी उतरी और जिले भर में अभूतपूर्व बंद देखने को मिला। रविवार की सुबह सात बजे से ही जिले में हर ओर सन्नाटा पसर गया। रविवार को लोग घरों में रहे। जनता कर्फ्यू के दौरान मेडिकल स्टोर तो खुले, लेकिन कोई दुकान, शोरूम, सिनेमाघर आदि नहीं खुले। यह स्थिति सिविल लाइंस या अन्य इलाकों की ही नहीं बल्कि शहर के अंदरूनी इलाकों में जनता कर्फ्यू के दौरान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें