फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में जामा मस्जिद के इमाम की मौत

Tue, 13 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। नगर की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद असलम (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इमाम की मौत की खबर मिलते ही मिलक नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बहेड़ी (बरेली) निवासी मोहम्मद असलम मिलक नगर की जामा मस्जिद में इमाम के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले वह रात में बाइक से अपने घर बहेड़ी जा रहे थे। बहेड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद असलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले गए। दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमाम के इंतकाल की खबर से मिलक नगर के लोगों और उनके पैतृक क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें