फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया पर जाम लगे होने से राहगीर रहे परेशान

Thu, 23 Feb 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा /रामपुर 
विज्ञापन
टांडा में बुधवार को जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में देर रात नगर पालिका के सामने स्थित पुलिया का निर्माण कार्य होने से सुबह नगर में दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण नैनीताल जाने वाले पर्यटक तथा आम राहगीरो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ज्ञात हो लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले चार माह से नगर में नगर पालिका के सामने पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जो की लंबे समय से अधर में लटका हुआ था। नगर के नागरिको द्वारा डीएम अमित किशोर से शिकायत के बाद पीडब्लूडी द्वारा कार्य में तेजी लायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात दस बजे पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य शुरु होने के बाद पुलिया पर एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। जिसके कारण मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। देर रात  धीरे धीरे मार्ग सुचारू हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें