नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक ट्रक खराब होने से सात घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। नगर की ओर जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नैनीताल हाईवे पर सुबह दस बजे अहरो तिराहे के पास रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों कतारें लग जाने से जाम लग गया। रुद्रपुर-रामपुर की ओर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया।
हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम पांच बजे तक खुलवाया। कोतवाली इंचार्ज एस के वर्मा ने बताया कि साप्ताहिक पैठ व हाईवे पर चलने वाले छोटे वाहनों के चालकों की आगे निकलने की होड़ के चलते जाम लगा है।