फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिहा हो सकते हैं आजम खां: समर्थकों में खुशी की लहर, 23 माह से जेल में बंद हैं सपा नेता, 72 मामले हैं दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 06:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

करीब दो वर्ष से जेल में बंद सपा नेता आजम खां की रिहाई का परवाना सोमवार को जिला कारागार पहुंच गया। मंगलवार सुबह उनको रिहा किया जा सकता है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर की जेल में आजम खां 23 माह से बंद हैं। इस दौरान वह कभी भी रामपुर की कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस दौरान वह कभी भी रामपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे। उन पर 104 मामले दर्ज थे, जिनमें 12 में फैसला सुनाया जा चुका है। इनमें पांच में सजा और सात में बरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में 59 मामले सेशन कोर्ट, जबकि 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा सरकार में सपा नेता आजम खां पर 104 मामले दर्ज हुए थे। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां 18 अक्तूबर 2023 को जेल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम भी गए थे। आठ माह बाद पत्नी तजीन फात्मा और 17 माह बाद बेटा अब्दुल्ला आजम जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे। पिछले दिनों सपा नेता आजम खां को 23 माह बाद हाईकोर्ट से राहत मिली है।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर पुलिस ने रिकॉर्ड रूम से जुड़े शत्रु संपत्ति के मामले में पुलिस ने तीन धाराओं को बढ़ा दिया, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था और 20 अक्तूबर को मामले में सुनवाई की थी। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि जो धाराएं बढ़ाई गईं हैं, उनके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। इसलिए इन धाराओं में वारंट न बनाए जाएं। इसके बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सपा नेता आजम खां को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया है।

सपा नेता के मामलों की पैरवी करने वाले वकील फरहान खां का कहना है कि सपा नेता की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। अब सपा नेता मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं। उनकी रिहाई से पहले 72 मामलों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए हैं। उनको लेने के लिए अब्दुल्ला आजम समेत सपा के कई नेता सीतापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में होंगे पेश
शत्रु संपत्ति के मामले में सपा नेता आजम खां कोर्ट में एक अक्तूबर को पेश होंगे। यहां बताते चलें कि इस मामले में कोर्ट ने उनको तलब किया है
विज्ञापन

पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले की 29 और डूंरगरपुर में 26 को सुनवाई
सपा नेता आजम खां के पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 सितंबर को होगी। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।

आजम खां की रिहाई से पहले पुलिस मुस्तैद, एलआईयू सक्रिय
सपा नेता आजम खां की रिहाई की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रामपुर पहुंचने के दौरान पुलिस के भी कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। एलआईयू देर रात तक आजम खां के घर और उनके करीबियों में नजर बनाए रहीं। एसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को चौकस रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें