फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सियार ने बालक समेत दो को काटा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। दो अलग अलग गांवों में बालक समेत दो लोगों को सियार ने काटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महेवा गांव के रहने वाले इसरार का बेटा जीशान (13) अपने दादा का खाना लेकर जंगल जा रहा था। जाते समय खूंखार सियार हमलावर हो गया। सियार ने बालक के पेट, हाथ और पीठ पर काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और बालक को सियार के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में बालक के गंभीर चोटें आई, जिसे सीएचसी लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसी गांव में खूंखार सियार महीने भर पहले महिला समेत कई पर हमलावर हो गया था। दूसरी ओर नवीगंज जदीद गांव के रहने वाले मुकेश पर भी सियार हमलावर हो गया। इस हमले मुकेश के गंभीर चोटें आई है। उनको भी जख्मी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया और उनका उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें