फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिता ने ही दोस्त के साथ मिलकर करवाया था बेटे का अपहरण

Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने साढ़े तीन वर्ष के बच्चे के अपहरण की घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही अपनी पत्नी को वापस बुलाने का दबाव बनाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर कराया था। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सितारगंज से सकुशल तलाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार, छह सितंबर को मोहल्ला संतनगर कॉलोनी निवासी फलों के ठेकेदार विकास कुमार ने रिपोर्ट लिखाई थी कि मोहल्ला हंस बिहार कॉलोनी से कोई अज्ञात व्यक्ति उसके साढ़े तीन साल के बेटे कार्तिक का अपहरण कर ले गया है।
एएसपी अनुराग सिंह ने खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था। विवेचना में पता चला कि वादी की दो पत्नियां हैं। दूसरी पत्नी विनीता उर्फ तरन्नुम अपने तीन बच्चों के साथ 19 अगस्त को घर से चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी विकास ने 21 अगस्त को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि पत्नी के परिजनों पर पुलिस से दबाव बनवाने और पत्नी को वापस लाने के उद्देश्य से विकास ने अपने दोस्त शंभू निवासी भुकसौरा थाना खजुरिया के साथ मिलकर षडयंत्र रचा और अपने ही बेटे कार्तिक का शंभू से अपहरण कराकर उसे उत्तराखंड के सितारगंज भेज दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बृहस्पतिवार सुबह आरोपी विकास कुमार को जीरो प्वाइंट नवीन मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सितारगंज से ढूंढ लिया गया। दूसरे आरोपी शंभू को भी गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक व हेलमेट बरामद किया गया।
00000
पहले पत्नी को गायब कर हाईकोर्ट पहुंचा था मास्टरमाइंड
सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार, घटना के मास्टरमाइंड विकास कुमार ने वर्ष 2025 में दूसरी पत्नी तरन्नुम के मायके चले जाने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी के गायब होने का नाटक कर वापस लाने की मांग की थी। तब तत्कालीन कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह महिला को खोजकर हाईकोर्ट में बयान के लिए ले गए थे, जहां महिला ने विकास के आरोपों को गलत साबित कर दिया था।
000000
पुलिस को पहले से था शक
पुलिस को शुरू से ही पिता की कहानी पर शक था। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो बच्चा किसी अज्ञात के साथ नहीं, बल्कि पिता के दोस्त शंभू के साथ जाता दिखा। तकनीकी सर्विलांस में शंभू की लोकेशन सितारगंज में मिली, जिसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।
0000
टीम को मिलेगा 11 हजार का इनाम
रामपुर। एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने बालक के अपहरण के मामले का खुलासा करने वाली टीम को 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि टीम ने बेहतर काम करते हुए अपहरण के मामले का खुलासा किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें