फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश

Thu, 19 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को मुरादाबाद परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी अजय कुमार साहनी ने रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों से लेकर अपराधियों की धरपकड़ तक की स्थिति परखी। उन्होंने वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने और निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को प्रमुखता से उठाया गया। डीआईजी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान डीआईजी ने वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय में निपटाने के साथ उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया। डीआईजी ने महिला संबंधी अपराधों को लेकर भी अधिकारियों को विशेष हिदायत दी। इस मौके पर एएसपी अनुराग सिंह, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें