फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया शिशु सदन का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंडलायुक्त ने गुरुवार को रामपुर शहर स्थित शिशु सदन का निरीक्षण कर बच्चों का हाल जाना। शहर के शिशु सदन पहुंचकर मंडलायुक्त ने बच्चों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने शिशु सदन में बच्चों के लिए अनुकूल माहौल के दृष्टिगत कराए जा रहे पुनरुद्धार कार्य की प्रगति के बारे में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज और जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार से जानकारी प्राप्त की। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन होना चाहिए।
बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से लिखने और पढ़ने का अभ्यास कराया जाए तथा कुछ विशेष आकर्षक कंटेंट के साथ वीडियो भी दिखाया जाएं, जिससे बच्चों में पढ़ाई के लिए रूचि बनी रहे तथा उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रहे। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें