फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मतदान बूथों के पास ड्रोन कैमरा चलाकर की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान मतदान बूथों के पास ड्रोन कैमरा चलाकर निगरानी की गई। पुलिस ने पैदल मार्च के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों के संग पैदल मार्च किया। पैदल मार्च सिविल लाइंस, गंज, कोतवाली, शाहबाद, पटवाई, सैफनी, मिलक, शहजादनगर, केमरी, बिलासपुर, टांडा, स्वार, मिलकखानम, अजीमनगर, खजुरिया थाना क्षेत्रों में किया गया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।
पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी ग्रामीण किसी के दवाब में आकर मतदान न करें। कोई असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान दबाव बनाने का प्रयास करता है, तो उसकी शिकायत समय रहते पुलिस को दें। साथ ही जनता का सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया। वहीं, पुलिस ने मतदान बूथों के पास ड्रोन कैमरा चलाकर निगरानी की। ड्रोन कैमरे से बूथों के पास बने मकान की छत पर रखे सामान, ईट पत्थर और ज्वलनशील पदार्थ को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें