रामपुर।कोरोना वायरस को देखते हुए डीएम और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए वहां की सफाई व्यवस्था को देखा।इस दौरान मास्क के बारे में जानकारी लेते हुए जेल अधीक्षक को सभी बंदियों और स्टाफ को मास्क देने की बात कहीं।
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हड़कप मचा हुआ है।सभी जगहों पर स्कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है।रविवार को शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में जिला कारागार में बंदियों की मिलाई पर भी रोक लगा दी है।उसी के चलते शाम को एसपी और डीएम ने जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए वहां की सफाई व्यवस्था को देखा।इसके साथ ही जेल अधीक्षक से सभी बंदियों का मास्क की व्यवस्था करने की बात कहीं।