फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटाएं प्रसूता से ली घूस, होगी जांच

Tue, 29 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/रामपुर
विज्ञापन
मिलक सीएचसी का निरीक्षण करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं और जननी सुरक्षा की पोल खुली। उन्होंने प्रसूता से लिए घूस लौटाने तथा जांच के आदेश दिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के महाप्रबंधक(मुख्यालय) ने सोमवार करीब आठ बजे नगर की सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रकाश और सफाई व्यवस्था खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होने ओटी रूम, लेबर रूम, वार्ड, इमरजेंसी रूम तथा हाजिरी रजिस्टर, लाभार्थी को मिलने वाली सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया। जिसमें खामियां मिलीं।
विज्ञापन


निरीक्षण में वार्ड में भर्ती प्रसूता कमलेश ने प्रसव के दौरान साढ़े सात सौ रुपये बसूलने की शिकायत की। जिस पर उन्होने जांच के आदेश दिए तथा घूसखोरी के रुपये लौटाने के आदेश दिए। निरीक्षण में भर्ती प्रसूता के निजी वाहन से आने और वार्ड में भर्ती जगन्नाथपुर की प्रसूता राजकुमारी के बाइक से  सीएचसी तक आने का मामला सामने आया। जिस पर उन्होने सीएचसी के अधीक्षक डा. चंद्रा से नाराजगी जताई।  
विज्ञापन


केंद्र पर महिला डाक्टर, स्थायी स्टाफ नर्स, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ,ऐनस्थिसियन समेत कई रिक्त पद खाली होने से दिक्कतें का मामला उठा। निरीक्षण प्रसूता को समय से प्रोत्साहन राशि न मिलने की खामियां मिलीं। जेनरेटर बंद मिला। उन्होने कहा कि वह सीएमओ से बात करेंगे। टीम में  स्वास्थ्य सलाहकार अरविंद कुमार  त्रिपाठी, दिनेश कुमार कार्यक्रम समन्यवक, डा. दशरथ सिंह, डा. राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें