बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किरायेदार एक महिला ने मकान स्वामी के नाबालिग पुत्र के खिलाफ सीक्रेट गेम खेलने के नाम पर चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह जिस मकान में रहतीं थीं, मकान मालिक का 13 वर्षीय पुत्र ने उनकी चार वर्षीय पुत्री के साथ अक्सर खेलता था। आरोप है कि खेल-खेल के दौरान नाबालिग ने सीक्रेट गेम खेलने के नाम पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि 27 मई 2025 को उनकी पुत्री ने उन्हेंे सीक्रेट गेम के बारे में बताया तो बालिका की बातें सुनकर उनके होश उड़ गए।
महिला का आरोप है कि 27 मई को मकान मालिक ने उनसे कहा कि वह अपने पुत्र को बाहर भेज देंगे लेकिन मकान मालिक ने ऐसा नहीं किया। जिसकी वजह से महिला डिप्रेशन में चली गई। मकान भी खाली कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।