फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमोरा में हाइवे किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में धमोरा के पास हाईवे किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हालांकि, युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को शहजादनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक घायल अवस्था में धमोरा गांव के पास हाईवे किनारे पड़ा है। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जिला अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। उसने लाल रंग टी-शर्ट पहनी थी। शिनाख्त के लिए आसपास के जनपद और जिले के थानों में फोटो भेजा गया है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें