फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को किया गुमराह रातों-रात लगा दीं मशीनें 

Sun, 18 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को अजीतपुर औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मौजूद फक्टरी मालिक और सीडीओ व जिला उद्योग केंद्र अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

भूखंड आवंटन बहाल कराने के लिए उद्यमियों ने अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। निरीक्षण से पहले ही इकाइयों में रातों-रात मशीनें लाकर रख दीं। किसी ने मिर्च तो किसी ने खाली ड्रम भी रख दिए। एक उद्यमी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। साथ ही इकाई में ताला भी जड़ दिया। 

औद्योगिक स्थान अजीतपुर में कई साल पहले औद्योगिक इकाई लगाने के लिए कपिल आर्य, मधुगुप्ता, नीरजा गुप्ता और विपिन के नाम भूखंड आवंटित किया गया था। लेकिन भूखंड पर इकाई स्थापित नहीं की। करीब आठ महीने पहले चारों आवंटन निरस्त कर दिए। इसके खिलाफ उद्यमियों ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने अधिकारियों को उद्यमियों की मौजूदगी में औद्योगिक  इकाइयों का निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमियों को निरीक्षण के नोटिस भेजे गए। इनमें से एक उद्यमी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार और जिला उद्योग के उप आयुक्त अनुज कुमार उद्यमियों के साथ शनिवार को औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एक इकाई में ताला पड़ा मिला। जबकि, तीन इकाइयों में बेतरतीब मशीनें लगीं मिलीं। इकाइयों में कुछ ड्रम और मिर्च भी सूखतीं मिलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें