फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां बोले- होटलों में रेव पार्टियां करते हैं ‘उद्यमी’

Wed, 28 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रामपुर
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मो. आजम खां ने खुद को उद्यमियों बताने वाले लोगों की कारगुजारी से डीएम को रूबरू कराया है। आरोप है कि 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो खुद को उद्यमी बताते हैं पर उनका कहीं भी उद्योग नहीं है बल्कि, कागजों में उद्योग दर्शाकर सरकारी जमीन हथिया ली है।
विज्ञापन


कीमती जमीन पर अलीशान कोठियां बना ली हैं। आजम बोले कि कथित उद्यमी होटलों में रेव पार्टियां करते हैं। पूर्व मंत्री आजम खां ने डीएम को जो पत्र भेजा है उसमें कहा है कि 90 प्रतिशत तथाकथित उद्यमी ऐसे हैं, जिनका कोई उद्योग नहीं है।

ऐसे लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र रोशनबाग स्थित शौकत अली रोड कीमती जमीन आवंटित करा ली है। पत्र में कहा है कि एक-एक के पास कई-कई बीघा जमीन है, जिनमें उद्योग न लगाकर अलीशान कोठियां बना ली हैं। पूर्व सरकार में इन तथाकथित फर्जी उद्योगपतियों से सरकारी जमीनें वापस लेने और कठियों को गिराने के लिए अभियान शुरू किया था।     
विज्ञापन

        
मई 2014 को जिला प्रशासन ने फर्जी उद्यमियों के अजीतपुर स्थित 17 व रोशन बाग स्थित 13 प्लाटो का आवंटन भी निरस्त किया था। पत्र में कहा है कि संज्ञान में आया है कि तथाकथित उद्योगपति दबाव बनाकर पूर्व में लिए फैसले को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं।             

कहा कि यदि ऐसा हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पत्र में कहा है कि तथाकथित उद्यमी बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी कर रहे हैं। व्यापार और आयकर की चोरी कर राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। आजम ने उद्योग बंधु की बैठकों पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है उद्योग बंधु की बैठक में पेशबंदी होती है। उद्योग बंधु अफसरान को डराने और उन पर दबाब बनाने का काम करते हैं। बैठकों में उल्टे सीधे मुतालबे रखने के अलावा कुछ काम नहीं किया जाता है। उन्होंने कंट्री क्लब में होने वाली गतिविधियों पर भी सवाल उठाए हैं।

आरोप लगाया कि उत्तराखंड की सीमा पर स्थित एक होटल तथाकथित उद्यमियों का अय्याशी का अड्डा बन गया है। आजम ने डीएम से छद्म उद्यमियों पर कड़ी नजर रखने, गैर कानूनी प्लाटों पर बनी कोठियां हटाकर पात्र और शिक्षित बेरोजगारों को प्लाट आवंटित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें