फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली ऋण पर ब्याज दर बढ़ाना किसान हित में नहीं : हसीब

Sun, 01 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने फसली ऋण में ब्याज दर बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन कर विकास भवन में धरना दिया। किसानों ने पैक्स समितियों पर खाद की कमी का भी मुद्दा उठाया। सहायक निबंधक सहकारिता ज्ञापन लेने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और फिर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में विकास भवन पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि पहले से ही किसान परेशान हैं, ऊपर से सरकार ने फसली ऋण पर ब्याज दर तीन से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दी है। ब्याज दर बढ़ाना किसान हित में नहीं है। प्रदेश महा सचिव ने कहा कि समितियों पर खरीफ फसल के लिए खाद का टोटा है। बुवाई से पहले समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश महा सचिव ने जब अनिश्चित कालीन धरने का ऐलान किया तो प्रशासन में खलबली मच गई।
कुछ देर बाद एआर गणेश गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे, किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उसमें ब्याज दर दोबारा तीन प्रतिशत करने और समितियों पर एनपीके की उपलब्धता बनाए रखने की मांग की। किसानों का कहना था कि समिति कर्मचारी किसानों से दो प्रतिशत अतिरिक्त वसूल रहे हैं । एआर ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऋण से संबंधित नियम की भी जानकारी दी। धरना देने वालों में प्रदेश सचिव दरियाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अटवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर यादव, मो. मुस्तकीम, साबिर अली, मित्र पाल यादव, इरफान हुसैन, डॉ. पप्पू यादव, रामदास मोरिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें