फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले में तीन दिन में 11205 लोग कर चुके हैं स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनगणना 2027 के तहत बृहस्पतिवार से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया के तीसरे दिन जिले में 11205 लोगों ने स्व-गणना फॉर्म भरा। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सफाई कर्मियों, सहायक विकास अधिकारियों व पंचायत विभाग के कर्मचारियों को स्वगणना पोर्टल व मोबाइल एप की जानकारी दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह अभियान शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे जनगणना पारदर्शी, सरल और समयबद्ध होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें