फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के मकान में मृत मिले युवक मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत मिले युवक मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

शाहबाद। किराए के मकान में रहने आए युवक का शव मकान में ही मिला था। युवक की संदिग्ध मौत के इस मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव लखनाखेड़ा गांव के मूल निवासी मोहम्मद आलम ने नगर के मोहल्ला सादात में किराए पर कमरा लिया था। मोहम्मद आलम सोमवार 27 सितंबर को कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े हुए देखे गए थे। वाटर कूलर लेकर एक युवक ने मोहम्मद आलम का शव देखा था, जिसके बाद उसने मकान मालिक के रिश्तेदार व पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के बड़े भाई आजम ने बताया था कि मृतक एक माह पूर्व घर से दिल्ली जाने के लिए कहकर निकला था। शाहबाद में क्यों और किस लिए आया था, इसकी जानकारी उनको भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आजम ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर इस ममाले में तीन लोगों के खिलाफ जहर देकर उसके भाई की हत्या करने के आरोप में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि आलम ने दूसरी शादी के थी। शादी के बाद से आलम का उसकी पत्नी से मनमुटाव रहता था। आरोप है कि इसी के चलते आलम की हत्या की गई है। आलम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिस पर बिसरे को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें