फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: रिश्ता तय होने के बाद हो गया था मनमुटाव, पुलिस ने सुलह करा कोतवाली में कराई प्रेमी जोड़े की शादी

Tue, 13 Dec 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)

सार

क्षेत्र के मुझयाना गांव निवासी आरती का कपनेरी के प्रदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों सजातीय संबंधी भी हैं। परिवारों की सहमति से अक्तूबर माह में शादी कराने पर सहमति भी बन गई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली में प्रेमी युगल ने की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल के प्रेम प्रसंग में पड़ी दरार के बाद प्रेमी जोड़ा पुलिस की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंध गया। विवाह पश्चात प्रेमी जोड़े ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

क्षेत्र के मुझयाना गांव निवासी आरती का कपनेरी गांव निवासी प्रदीप के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों निकटतम सजातीय संबंधी भी हैं। दोनों परिवारों की सहमति से अक्तूबर माह में शादी कराने पर सहमति भी बन गई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया और शादी नहीं हो सकी।

आरती की मां मायावती मंगलवार को कोतवाली परिसर में स्थित महिला परामर्श केंद्र पहुंची और प्रदीप के माता-पिता व भाई-बहन सहित कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। महिला परामर्श केंद्र प्रभारी साधना खरे ने दोनों परिवारों के सदस्यों को परामर्श केंद्र बुलवा लिया।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र में दोनों परिवारों के बीच चली घंटों पंचायत के निष्कर्ष में प्रेमी जोड़े को विवाह बंधन में बांधने का निर्णय लिया गया। कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में पुजारी ने पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का हिन्दू रीति रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया। विवाह उपरांत प्रेमी जोड़े ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें