फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ससुरालियों पर विवाहिता से मारपीट का आरोप

Sun, 15 Mar 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतनगर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहब्बतनगर निवासी चांद ने कोतवाली पुलिस काे दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन बुशरा की शादी लगभग तीन वर्ष पहले थाना डिलारी क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। बहन का पति बाहर मजदूरी करने गया हुआ है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर, सास, ननदें और देवर उसकी बहन बुशरा के साथ बेवजह मारपीट और उत्पीड़न करते रहते हैं। आरोप है कि 14 मार्च को पति शादाब के घर पर न होने के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने बुशरा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि बुशरा के पेट का ऑपरेशन भी हो चुका है, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जा रही है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें