फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मोटर चोरी के शक में एक व्यक्ति पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के बहांपुर गंगापुर गांव में मोटर चोरी के शक में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

ग्राम बहांपुर गंगापुर निवासी अखिलेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने खेत पर सिंचाई के लिए बिजली की मोटर लगा रखी है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह मोटर देखने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने सड़क किनारे एक संदिग्ध बाइक खड़ी देखी। मोटर के पास मौजूद दो लोग उन्हें देखकर गेहूं के खेत में छिप गए और भागने लगे।
अखिलेश के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर एक व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि, दूसरा व्यक्ति अपनी बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति से ग्रामीणों ने पूछताछ की और फिर उसे कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें शक है कि दोनों लोग उनकी बिजली की मोटर चुराने की नीयत से खेत पर गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें