मिलकखानम में स्वार रोड पर बिजली के पोल तोड़ता हुआ खंती में घुसा कैंटर।
- फोटो : संवाद
मिलकखानम। स्वार रोड पर शुक्रवार की देर शाम सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर 11 हजार क्षमता के हाईटेंशन विद्युत पोल को तोड़ता हुआ खंती में घुस गया। हादसे में चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय लाइन में करंट नहीं दौड़ रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
शुक्रवार की देर शाम एक कैंटर बिलासपुर दिशा से स्वार के लिए जा रहा था। चालक जैसे ही डिलारी गांव के सामने पहुंचा, मोड़ पर अचानक एक कार आ गई जिससे बचने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और कैंटर हाईटेंशन लाइन के पोल को तोड़ते हुए खंती में घुस गया। हादसे में केंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह माैके पर पहुंच गए। इस दौरान चालक और हेल्पर सकुशल मिले।