फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म के मुकदमे में बरेली पुलिस ने कारोबारी और इंजीनियर बेटे की तलाश में स्वार में दी दबिश

Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में बरेली पुलिस ने मंगलवार को स्वार नगर में एक बर्तन कारोबारी और उसके इंजीनियर बेटे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कोतवाली पुलिस के सहयोग से आरोपितों के घर पहुंची टीम को दोनों नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि नगर निवासी एक बर्तन कारोबारी का बेटा गुरुग्राम में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बरेली जिले की रहने वाली युवती की मां ने संबंधित थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी बेटी और युवक के बीच प्रेम संबंध बने थे। दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी, जिसमें युवक के पिता ने भी शादी कराने का भरोसा दिया था।
आरोप है कि परिवारों की सहमति और शादी के आश्वासन के बाद युवक और युवती गुरुग्राम में साथ रहने लगे। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती के परिजनों ने विवाह की तिथि तय करने की बात कही तो युवक के पिता ने शादी से इनकार कर दिया और इसके बाद युवक ने भी विवाह करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। इसी आधार पर बरेली के संबंधित थाने में युवक और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना में जुटी बरेली पुलिस मंगलवार को स्वार कोतवाली पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में नगर स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी लेने के साथ परिजनों से पूछताछ भी की, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि बरेली पुलिस स्वार आई थी। मामले की विवेचना बरेली पुलिस कर रही है और गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस हरसंभव सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें