फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर गोवंश से टकराकर एयरफोर्स जवान की कार पलटी, दंपती समेत दो बच्चे घायल

Wed, 29 Jul 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास पर सोमवार की रात दिल्ली से भवाली जा रहे एयरफोर्स के जवान अतुल शर्मा की कार हाईवे पर बैठे तीन गोवंश से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि टक्कर के साथ ही कार के एयरबैग खुल गए। इसके बावजूद हादसे में दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार नैनीताल जिले के भवाली निवासी अतुल शर्मा दिल्ली एयरफोर्स में तैनात हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से भवाली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी उषा शर्मा, बेटी आदिति और बेटा कुशाग्र भी सवार थे।
विज्ञापन

अतुल शर्मा कार चला रहे थे, उनकी पत्नी आगे की सीट पर और दोनों बच्चे पीछे बैठे थे। नैनीताल हाईवे बाईपास पर नयागांव जीरोपॉइंट के पास पर्वतबांस गांव के निकट हाईवे किनारे बैठे तीन गोवंश से कार अचानक टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग वाहन में फंस गए।
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोककर घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार एयरबैग खुलने से दंपती को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बच्चों को भी हल्की चोटें लगीं। पुलिस ने रात में ही क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से सीधा कराया और हाईवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ी करा दी। वहीं तीनों मृत गोवंश का जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना इत्तेफाकिया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एयरबैग खुलने से हादसा गंभीर होने से बच गया। यदि एयरबैग नहीं खुलते तो घटना गंभीर हो सकती थी।
000
एयरबैग बने जीवन रक्षक
पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार में वाहन पलटने या टकराने की स्थिति में एयरबैग सबसे पहले खुलकर चालक और सवारियों को डैशबोर्ड व स्टीयरिंग से टकराने से बचाते हैं। सोमवार रात हुए हादसे में भी एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे सिर और सीने में गंभीर चोटें टल गईं। डॉक्टरों का कहना है कि इसी वजह से परिवार को मामूली चोटों के साथ ही छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें