रामपुर। रामपुर में रविवार को धुंध की चादर छाई रही। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कुछ आया है कि लेकिन अभी यह अनहेल्दी के कैटेगरी में है। रविवार को रामपुर में एक्यूआई 203 के स्तर पर रहा, जो पिछले दिनों 300 के पार पहुंच गया था। 203 एक्यूआई भी अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है। आने वाले दिनों में एक्यूआई में सुधार की संभावना है।
पिछले दिनों दिल्ली और एनसीआर में छाई धुंध का असर रामपुर में दिखा था। यहां दिवाली के अगले दिन जितना एक्यूआई नहीं था। उसके अधिक पिछले सप्ताह के शुरू में पहुंच गया था। एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। दिन में धुंध की चादर छाए रहने की वजह से धूप खिलकर नहीं निकल रही थी। धुंध की वजह से रविवार को धूम मद्धिम रही। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी नजर आया। अभी कोहरा बहुत अधिक नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कोहरे के साथ मिलकर धुंध और विकट स्थिति पैदा सकता है।