फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पांच केंद्रों पर होगी इंप्रूवमेट, बगैर मास्क के नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्व विद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षा मेें किसी भी परीक्षार्थी को बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर दिनभर परीक्षा कराने के लिए तैयारियां चलती रहीं। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सीटिंग प्लान लगाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार आठ जनवरी से होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा के जिए जिले भर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 2111 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते परीक्षा केंद्रों को शुक्रवार को परीक्षार्थियों के लिए सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करते हुए सीटिंग प्लान लगाया गया।
सीटिंग प्लान लगाने के बाद सभी कक्षों और परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण से निपटने के साथ ही परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकार्डर की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें