सैदनगर। थाना टांडा क्षेत्र में एक मस्जिद में हुई मारपीट में इमाम हाफिज नाजिम घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है।
यह घटना बुधवार की रात लालपुर कला गांव में हुई, जब पड़ोस के लोगों ने मस्जिद में घुसकर इमाम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इमाम ने उनके बच्चों की पिटाई की थी। मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इमाम की ओर से पड़ोस के दो लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद