भाकियू भानु ने बैंकों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विकास भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद लीड बैंक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को विकास भवन पहुंचे। यहां बैंकों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद लीडबैंक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान को आवाज उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि बिलासपुर क्षेत्र की बैंकों में ऋण देने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। नो-ड्यूज के लिए भी परेशान किया जा रहा है।
किसानों ने बैंकों में अवैध वसूली बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन में बंगाली कालोनी, खजुरिया, एहरो, नवाबगंज में बैंक की शाखा खोलने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संतोष कुमार सिकदार, ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, हरपाल सिंह, दिनेश, कबीर वारसी, सहादत अली भी शामिल थे।