रामपुर। कांशीराम कालोनी में सर्वे के दौरान अधिकारियों को एक मकान में किराये पर क्लीनिक चलता मिला। इस मामले में तहरीु के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डीएम के आदेश पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट पर स्थित कांशीराम कालोनी में तहसीलदार और पालिका के कर्मचारी शुक्रवार को यहां पर रहने वाले लोगों का सर्वे कर रहे थे।इस दौरान ब्लाक संख्या 92 के आवास संख्या एक फिरोज खां के नाम पर था। लेकिन जांच के दौरान टीम को वहां से डिस्पेंसरी और मेडिकल स्टोर चलता मिला। यह देखने के बाद टीम के होश उड़ गए थे।उसके बाद आसपास काफी भीड़ भी एकत्र हो गई थी। बाद में नगरपालिका में तैनात अधिकारी गणेेश प्रसाद ने आरोपी फिरोज के खिलाफ तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी फिरोज खां के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।