फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसआईआर फॉर्म नहीं मिला तो जल्द प्राप्त करें फॉर्म

Tue, 25 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए अब मात्र नौ दिन शेष हैं। नौ दिन में आपको फॉर्म भरना ही नहीं जमा भी करना होगा। किसी मतदाता का नाम दो अलग-अलग जगह की वोटर लिस्ट में है, तो उसे एक ही जगह से एसआईआर फॉर्म भरना होगा। अगर दो जगह से फॉर्म भरते हैं तो मतदाता कानूनी के दायरे में आएंगे। फॉर्म नहीं भरा तो मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।
विज्ञापन

तमाम मतदाता एक जगह से दूसरे स्थान निवास करने लगते हैं, ऐसे में उनका दो जगहों पर वोट बन जाता है। एसआईआर में इसके सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे मतदाताओं को सिर्फ एक जगह से एक ही एसआईआर फॉर्म भरना होगा। डीएम अजय द्विवेदी ने बताया कि दो जगह पर जिनके नाम हैं, उन्हें संशय में रहने की जरूरत नहीं है। एक फॉर्म भरकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करें। उनका नाम मतदाता सूची में रहेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से भर सकते हैं फॉर्म
एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भरा जा सकता है। इसके लिए वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में एसआईआर फॉर्म मिल जाएगा। आसानी से अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन फॉर्म भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड हो जाएगी। अगर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। उनसे फॉर्म लेकर भरें और उन्हें ही वापस सबमिट कर दें। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एपिक नंबर की जरूर होगा।
विज्ञापन


एसआईआर को लेकर डीएम ने बीएलओ के साथ बैठक कीं। उन्होंने जिम्मेदारी और पारदर्शिता से कार्य करने को कहा। भारत गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मतदाता विवरण सत्यापन और डेटा मिलान संबंधी विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, बीएलओ ऐप पर गलत डेटा फीडिंग किसी भी स्थिति में न की जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने वाले 10 उत्कृष्ट बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और विशेष भोज के अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें