फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुरुद्वारे का प्रबंधन कमेटी को नहीं मिला तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पसियापुर रोड स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज के प्रबंधन से जुड़े मामले में एक पक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रेस वार्ता की। चेतावनी दी कि जिला प्रशासन गुरुद्वारे का प्रबंधन उन्हें नहीं सौंपता है तो सिख समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कमेटी ने जिला प्रशासन और एक राज्यमंत्री की भूमिका पर भी सवाल उठाए। साथ ही मंडल के बाहर की टीम से पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामपुर के एक होटल में कमेटी के दलबारा सिंह ने यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है। लखविंदर सिंह ने कहा कि पिछली जांच के मुताबिक, गाटा नंबर 56 में गुरुद्वारा है। वे इसका संचालन कर रहे थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह ने जिला प्रशासन की जांच पर सवाल उठाए। मलकीत सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। चेतावनी दी कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो वह आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें