फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसा अल्लाह ईद कल, अफसरों ने तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 15 Jun 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
अलविदा और ईद को लेकर शहर में निरीक्षण को निकले पुलिस अफसर।
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को मनाई जाने वाली ईद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद और अलविदा नमाज को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी रातभर साफ सफाई के कार्य में जुटे रहे। जामा मस्जिद और ईदगाह के पास सफाई अभियान चलाया गया। 

शुक्रवार को अलविदा की नमाज है, जबकि अगले दिन ईद है। लिहाजा, दोनों ही दिन बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं। जामा मस्जिद समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में होने वाली इस नमाज को लेकर नगर पालिका की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए मस्जिदों के आसपास साफ सफाई कराई जा रही है। बुधवार रात को पूरी रात नगर पालिका के कर्मचारी ईदगाह और जामा मस्जिद के आसपास साफ सफाई के कार्य में जुटे रहे। रात नौ बजे शुरू हुआ यह सफाई अभियान सुबह को नौ बजे तक चलाया गया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सफबंदी भी की गई। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। गुरुवार रात को भी  यह सिलसिला जारी रहेगा। ईद को लेकर भी पालिका की ओर   से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेनेट्री इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि साफ सफाई का  कार्य जारी है। ईद पर नमाजियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दीजाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें