फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेरे पास आपकी बीमारी ठीक करने का नुस्खा है.... कहकर उड़ाए कुंडल

Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुजुर्ग महिला से की वारदात, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। नगर में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छल-कपट से महिला के सोने के कुंडल छीन लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के मोहल्ला रोशनी वाला निवासी कलसूम बेगम 25 जनवरी को अपनी पुत्रवधू के साथ काशीपुर रोड स्थित मिलन मैरिज हाॅल में दावत खाने गई थीं। दावत के बाद वह अकेली पैदल घर लौट रही थीं। पीड़िता के अनुसार छैला खां की कोठी के पास उसे दो अज्ञात व्यक्ति पहले से खड़े मिले।
विज्ञापन

इनमें से एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला से कहा, माताजी, आप शायद बीमार रहती हैं। मैं आपको एक कारगर नुस्खा बताता हूं, जिससे आपकी तबीयत पूरी तरह ठीक हो जाएगी। आप अपने पहने हुए कुंडल इस सफेद कागज में रख दें और आंखें बंद कर लें।
विज्ञापन

महिला ने भरोसे में कुंडल कागज में रख दिए। व्यक्ति ने कागज लपेटकर उन्हें वापस थमा दिया और कहा कि घर जाकर खोलना। थोड़ी दूर जाने पर जब महिला ने कागज खोला तो कुंडल गायब थे। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें