भोट क्षेत्र में भी गो तस्करी की घटना को अंजाम दे चुके हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में गो-तस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के लिए गो-तस्करो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बचाव के लिए पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों गो-तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, बरामद किए हैं।
शहजादनगर थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव सोमवार रात अपनी पुलिस टीम के साथ चमरपुरा और भोट सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भोट थाना क्षेत्र में गो-तस्करी की घटना को अंजाम देने बाले लोग शहजादनगर अंतर्गत के जसमौली गांव स्थित जंगल में गोवंशीय पशु का वध करने की करने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। बाइक सवार दो लोगों को घेर लिया।
पुलिस को देखते ही गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी गो-तस्कर सूखा को गोली लग गई। गोली पैर में लगी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया शहजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोवंशीय पशु के वध की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
पुलिस को देखते ही गो-तस्करो ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे भाग रहे गो-तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में भोट थाना क्षेत्र के इन्ड्रा गांव निवासी शाहिद और दूसरे ने अपना नाम शहजादनगर के चमरौआ गांव निवासी बाबू उर्फ सूखा बताया है, जिसको गोली लगी है।