फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मानपुर उत्तरी में झोपड़ियों में लगाई आग, सामान जलकर राख

Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी स्थित गुरुद्वारे के निकट अवैध प्लाटिंग हटाए जाने के बाद देर रात उस स्थान पर बनी दो झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत से बिना एनओसी की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ नायब तहसीलदार लोकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निर्माण हटवाया गया था। देर रात उसी स्थान पर बनी दो झोपड़ियों में आग लगा दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झोपड़ियों में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

आग से झोपड़ियों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें