फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत का राज खुल गया है। उसकी हत्या उसके पति ने ही गला दबाकर की थी। जांच में यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का था। टांडा के मोहल्ला मरघटी निवासी संतोष सैनी ने करीब दस माह पहले अपनी बहन देवकी की शादी की थी। देवकी की शादी मठवाला कब्रिस्तान के पास रहने वाले अनिल सैनी से हुई थी। 15 फरवरी को महिला अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। लग रहा था कि महिला ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाया था। सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मृतका के भाई संतोष सैनी ने बताया था कि उनकी बहन की शादी करीब दस माह पहले हुई थी। ससुराली दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। दहेज के लिए ही उनकी बहन की हत्या की है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति अनिल, सास पुष्पा देवी, देवर राजकुमार और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति अनिल को तोपखाना गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है, जिसके बाद उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें