रामपुर। पुलिस ने शहर में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्धों को भी तलाशा गया। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की गई। करीब चार सौ वाहनों के चालान काट दिए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की। शहर में भी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की। शहर के मुख्य चौराहों, तिराहों, सड़कों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस ने नजर रखी। पुलिस ने भीड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही लोगों को मास्क लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया। संवाद