फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बच्चों को बचाने के चक्कर में पानी भरे गड्ढे में पलटा टेंपो, एक की मौत

Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र के नयागांव में सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। इलाज के दौरान पटवाई के इरशाद (45) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की स्थिति गंभीर है।प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, टेंपो शनिवार शाम रामपुर की ओर से आ रहा था। इसमें 10-12 लोग बैठे थे। इसे ठिरिया सालेपुर गांव के जितेंद्र चला रहे थे। नया गांव के निकट सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। टेंपो चालक जितेंद्र और इरशाद समेत कई अन्य सवार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।
सूचना पाकर पटवाई पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इरशाद की पटवाई में घड़ी की दुकान है। वह दुकान का सामान लेकर रामपुर शहर से लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। इरशाद की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घायल टेंपो चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कमरुलनिशा ने ढाई साल पहले बेटा खोया, अब पति की माैत
इरशाद के बेटे जुनेद की करीब ढाई साल पहले अमृत सरोवर में डूबकर मौत हो गई थी। जुनेद की मौत का गम परिवार के लोग भुला नहीं पाए थे। अब इस परिवार का पालन-पोषण करने वाले इरशाद की मौत ने परिवार को बुरी तरह से तोड़ दिया है। इरशाद की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इरशाद ने अपने पीछे पत्नी कमरुल निशा, बेटे नूर आलम, शाहवेज आलम, नावेद आलम, रिजवान अली, बेटियों में नूर जहां और नूरशबा को छोड़ा है।

दूसरे रोड के परमिट पर दौड़ रहा था टेंपो
एआरटीओ कार्यालय से पता चला है कि टेंपो (यूपी-22-बीटी-5372) का परमिट रामपुर से मिलक मार्ग का है, जबकि वह रामपुर से शाहबाद की सवारी ढो रहा था। इसमें चालक समेत चार लोगों के बैठाने का परमिट है। जबकि इस टेंपो में करीब 12 लोग सवार थे। यह टेंपो एआरटीओ कार्यालय के सामने से होकर शाहबाद जा रहा था और बीच रास्ते में नयागांव में घटना हुई। परिवहन विभाग की अनदेखी से टेंपो, ई-रिक्शा व अन्य थ्री-व्हीलर सवारियां ही नहीं बल्कि माल भी ढो रहे हैं। शहर-कस्बों के मार्गों की बात दूर, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर यह थ्री-व्हीलर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
टेंपो में सात से अधिक सवारियों का परमिट नहीं होता है। शनिवार को ही हमने 10 टेंपो सीज किए हैं। माल ढोने वाले और परमिट से अधिक सवारी ढोने वाले टेंपो को चिह्नित भी कर रहे हैं। - होरी लाल वर्मा, यात्री कर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें