फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति स्कूल के मार्ग किनारे पड़े मिले सैकड़ों जले हुए इंसुलेटर

विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को आश्रम स्कूल के रोड किनारे जले पड़े इंसूलेटर। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग के सैकड़ों इंसुलेटर आश्रम पद्धति स्कूल पास जले हुए मिले जबकि, विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। हालांकि, अब अधीक्षण अभियंता का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है, तो इसे दिखवाया जाएगा कि इंसुलेटर वहां कैैसे पहुंचे?
विज्ञापन

जिले में आए दिन बिजली लाइनों से तार काटकर चोरी करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा भी किया था, लेकिन इसके बाद भी तार चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा बिजली के इंसुलेटर, क्रासफार्म आदि भी लगातार चोरी हो रहे हैं। बुधवार को सुबह के समय राजकीय आश्रम पद्घति स्कूल केे मार्ग किनारे झाड़ियों में बड़ी तादात में जले हुए इंसुलेटर मिले, जो बिजली की 11 केवी की लाइन में लगाए जाते हैं। इनमें कुछ इंसुलेटर ऐसे थे, जिन्हें ट्रांसफार्मर में लगाया जाता है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें तार समेत झाड़ियों में छुपाया गया था, जिसके बाद आग लगाकर तार निकाल लिया गया और इंसुलेटर वहीं छोड़ दिए गए। इससे झाड़ियां भी पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। वहीं, विभाग के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं है। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अब जानकारी आई है तो इसे दिखवाया जाएगा कि इंसुलेटर वहां कैसे पहुंचे और खराब थे या सही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें