सैदनगर। सींगनखेड़ा स्थित हबीब शाह मियां की दरगाह के गद्दीनशीं सैयद यासीन हसन शाह मियां के इंतकाल की खबर सुनते ही उनके मुरीद अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हसन शाह को शनिवार की सुबह 10 बजे सुपुर्देखाक कर दिया गया। उनके जनाजे में दूरदराज से तमाम लोग शामिल हुए।
हजरत सैयद यासीन शाह मियां का शुक्रवार की शाम इंतकाल हो गया था। वह लगभग 120 वर्ष के थे। इंतकाल की सूचना मिलते ही आसपास और दूरदराज के अकीदतमंदों में शोक की लहर दौड़ गई थी और वह उनके अंतिम दर्शन करने के लिए रात से पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार कोई ईद की नमाज अदा करने के बाद जनाजा उठा तो अकीदतमंद और भी गमजदा हो गए। सुबह दस बजे उन्हें सुपुर्देखाक कर दिया गया। उनकी नमाजे जनाजा पौत्र आरिफ मियां ने पढ़ाई।
इस दौरान असगर अली, कादिर अली, मकसूद अहमद, विलायत अली, महमूद अली, जाहिद अली, चांद मियां, मुसव्विर अली, अहमद जान, जाहिद अली, कासिम अली और इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।