फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बस अड्डे में खड़ी हुईं 134 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने फिर से आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते प्रदेश सरकार के नए आदेशों के बाद सोमवार से बस सेवा पूरी तरह से बंद हो जाएगी। लोगों को केवल आपात स्थिति में ही निजी वाहनों के प्रयोग की अनुमति है।
विज्ञापन

रामपुर परिवहन निगम की करीब 92 बसों के पहिये भी रविवार को थम गए हैं। निगम प्रबंधन ने सभी ग्रामीण रूटों से चालक और परिचालकों को वापस बुला लिया है। आगामी आदेशों तक निगम की बस सेवाएं बंद रहेंगी। रविवार को प्रबंधन ने सभी ग्रामीण रूटों से बसों को वापस बुला लिया है। संक्रमण की बढ़ती मार के चलते सरकार ने प्रदेश में आगामी आदेशों तक परिवहन सेवाओं पर रोक लगा दी है।
संक्रमण से सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन कर्मियों को आगामी आदेशों में तक अवकाश पर भेज दिया है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के 300 कर्मियों को अब उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था में निगम प्रबंधन जुट गया है। बस अड्डे में निगम की कुल 134 बसें खड़ी कर दी गई हैं। हालांकि ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बसों को निगम प्रबंधन ने रविवार को वहीं ठहरने के निर्देश दिए थे और बस सेवाओं को भी बंद रखा जा रहा था।
विज्ञापन

निगम की बसें नहीं चलने से हजारों लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल पाएगी, वहीं निगम प्रबंधन को भी खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। बहरहाल संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि संक्रमण बचाव करने और कोरोना चेन तोड़ने के लिए निगम की सेवाएं आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी। चालक, परिचालकों को ग्रामीण रूटों से वापस बुलाया गया है। एचआरटीसी के करीब 300 परिवहन कर्मियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आगामी आदेश आने के बाद ही परिवहन सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें