फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Fri, 01 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बृहस्पतिवार को इनर व्हील क्लब के होली उत्सव कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने फूलों से होली खेलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होली के गीतों पर डांस का भी आनंद उठाया। डांस के साथ ही महिलाओं ने होली गीत गाए भी। सिविल लाइंस स्थित इनर व्हील क्लब में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने सबसे पहले फूलों की होली खेली। गुलाब के फूल एक-दूसरे पर बरसाते हुए महिलाओं ने होली की बधाइयां दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने होली गीत गाए और चुटकुले भी सुनाए। इसके बाद होली गीतों पर जमकर डांस किया। इसमें रंग बरसे भीगे चुनर वाली, बलम पिचकारी जो तूने मुझे, आदि गीतों पर डांस किया। डांस के बाद हाउजी और सरप्राइज गेम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजना अग्रवाल, आशा सहाय, ललिता कपूर, वीरांगना मांगलिक, बबीता, निशि अग्रवाल, गीता सिंघल, रानी गुप्ता, संतोष गुप्ता, सरिता, मिनी, गीतांजलि, किरन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें