फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट सेवन- ए- साइड हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को पीलीभीत और पूरनपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

यंगमैन क्लब मैदान पर आयोजित हो रही प्रतियोगिता में शनिवार को पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला पूरनपुर और यंगमैन क्लब बी के बीच खेला गया। जिसमें पूरनपुर ने 3-0 से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह बना ली। दूसरा क्वाटर फाइनल मैच मुरादाबाद स्टेडियम और पीलीभीत के बीच खेला गया।जिसमें पीलीभीत की टीम ने शानदार खेल का प्रदेशन करते हुए 5-1 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मैचों में अंपायरिंग अब्दुल और मुमताज सायम ने की जबकि टेक्निकल टेबल का कार्य राशिद और माविया ने संभाला। कमेंट्री नासिर खां ने की। इस मौके पर जफर खां, हसीन उद्दीन खां, वक़ार खां, मुख्तार खां, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें