फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इकलौते बेटे के रोजा रखने से सकते में हिंदू परिवार, मां ने एसपी से लगाई मदद की गुहार, बोली- धर्म बदलने की कर रहा बात

Thu, 07 Apr 2022 10:49 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मां ने पत्र में कहा है कि उसका बेटा कारचोब का काम करता है और इस दौरान वो गैर समुदाय के दो लोगों के संपर्क में आ गया और उसके बाद दूसरे धर्म के अनुसार इबादत करने लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में एक हिंदू परिवार का इकलौता बेटा परिजनों के अनुसार रोजे रखना लगा है। साथ ही युवक अब धर्म बदलने की बात भी परिजनों से कह रहा है। धर्म परिवर्तन की आशंका ने परिजनों को सकते में ला दिया है। बेटे को समझाने के बाद अब मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने परिजनों के साथ गुरुवार को एसपी अंकित मित्तल से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र का मजमून जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पत्र में महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका इकलौता बेटा रोजे रख रहा है और धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है। जिससे परिजन चिंतित हैं। 

मां ने पत्र में कहा है कि उसका बेटा कारचोब का काम करता है और इस दौरान वो गैर समुदाय के दो लोगों के संपर्क में आ गया और उसके बाद दूसरे धर्म के अनुसार इबादत करने लगा है। मां ने पत्र में कहा है कि उसका बेटा नमाज पढ़ रहा है और रोजे रख रहा है, क्योंकि उसे दो लोगों ने बहका दिया है। अब उसका बेटा धर्म परिवर्तन की बात भी कहने लगा है। 
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से मिलकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने से रोकने की गुहार लगाई है। मामले में एसपी अंकित मित्तल का कहना है कि मामला सामने आया है और जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें